राष्ट्रपति ने जापान के प्रधानमंत्री का किया आधिकारिक स्वागत+ फ़ोटो
राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को तेहरान में स्थित सादाबाद कॉम्पलेक्स में जापानी प्रधानमंत्री शिन्ज़ो आबे का आधिकारिक स्वागत किया।
समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने तेहरान दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री शिन्ज़ो आबे का सादाबाद कॉम्पले से हाथ मिलाया। सादाबाद कॉम्पलेक्स पहुंचने पर जापानी प्रधानमंत्री का ईरान की सशस्त्र सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शिंज़ो आबे ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दोनों देशों के राष्ट्र गान बजाए गए।
जापान के प्रधानमंत्री बुधवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर तेहरान पहुंचे हैं। याद रहे कि ईरान की इस्लामी क्रांति के बाद जापान के किसी प्रधानमंत्री का ईरान, यह पहला दौरा है। इससे पहले 1978 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री “ताकयो फुकुदा” ने तेहरान को दौरा किया था।
जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे अपने ईरान दौरे में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई से भी मुलाक़ात करेंगे। यह आशा जताई जा रही है कि जापानी प्रधानमंत्री अपने ईरान दौरे के दौरान राष्ट्रपति रूहानी और देश के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और आपसी सहयोग और क्षेत्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्थिति पर वार्ता करेंगे।
इस बीच जापानी मीडिया यह भी दावा कर रहा है कि जापान के प्रधानमंत्री अपने ईरान दौरे के दौरान तेहरान और वॉशिंग्टन के बीच मौजूद तनाव को कम करने का प्रयास भी करेंगे। (RZ)