ईरान और चीन के राष्ट्राध्यक्षों ने भेंट की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76194-ईरान_और_चीन_के_राष्ट्राध्यक्षों_ने_भेंट_की
किरक़िज़िस्तान की राजधानी बिशकेक में ईरान और चीन के राष्ट्राध्यक्षों ने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के अवसर पर एक दूसरे से भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०१९ १०:२४ Asia/Kolkata
  • ईरान और चीन के राष्ट्राध्यक्षों ने भेंट की

किरक़िज़िस्तान की राजधानी बिशकेक में ईरान और चीन के राष्ट्राध्यक्षों ने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के अवसर पर एक दूसरे से भेंटवार्ता की।

राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने अपने चीनी समकक्ष शि जिन पिंग से भेंट की और परमाणु समझौते, द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया। राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए गुरूवार को ही किरकिज़िस्तान पहुंच गये थे।

ज्ञात रहे कि शंघाई सहयोग संगठन की यह 19वीं शिखर बैठक है और यह दो दिवसीय बैठक आज से आरंभ हुई है और इसमें रूस, चीन,कज़्ज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और ईरान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भाग ले रहे हैं।

आशा है कि राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी इस शिखर बैठक में भाषण देंगे और इस बैठक में भाग लेने वाले कुछ देशों के नेताओं से भेंटवार्ता करेंगे।

ज्ञात रहे कि शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 15 जून वर्ष 2001 को हुई थी और चीन, रूस, कज़्ज़ाकिस्तान, क़िरक़िज़िस्तान, ताजिकिस्तान और उज़बेकिस्तान ने इसकी स्थापना की थी और बाद में भारत और पाकिस्तान भी इस संगठन से जुड़ गये।

इस समय अफगानिस्तान, मंगोलिया और बेलारूस इस संगठन के निरीक्षक देश हैं।

ज्ञात रहे कि ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेने के बाद तीन दिवसीय यात्रा पर ताजिकिस्तान की राजधानी दोशंबे जायेंगे जहां वह सीका बैठक में भाग लेंगे।

ईरान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, क़ज़्ज़ाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, चीन, रूस, भारत, फिलिस्तीन, मंगोलिया, उज़बेकिस्तान, किरकिजिस्तान, ताजिकिस्तान, आज़रबाइजान गणराज्य और थाइलैंड सीका संगठन के सदस्य देश हैं। MM