ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों की बंद कमरे में अहम वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76421-ईरान_और_तुर्की_के_विदेशमंत्रियों_की_बंद_कमरे_में_अहम_वार्ता
ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने इस्फ़हान में अपनी मुलाक़ात में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१९ १६:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों की बंद कमरे में अहम वार्ता

ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने इस्फ़हान में अपनी मुलाक़ात में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और तुर्की के विदेशमंत्री चाऊश ओग़लो ने इस्फ़हान में अपनी वार्ता का पहला चरण बंद कमरे में अंजाम दिया।

तुर्क विदेशमंत्री अपने ईरानी समकक्ष से बातचीत के लिए गुरुवार की शाम इस्फ़हान पहुंचे थे।

पिछले वर्ष ईरान और तुर्की के राजनैतिक व व्यापारिक संबंध नये चरण में प्रविष्ट हुए हैं और दोनों देशों में संबंधों में असमान्य मज़बूती आई है।

ख़बरों में कहा गया है कि दो पड़ोसी देश ईरान और तुर्की के संबंध बहुत से क्षेत्रों में या तो विस्तृत हो चुके हैं और विस्तृत हो रहे हैं। (AK)