ईरान और पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक लेनदेन
अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव को दूर करने के लिए पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना अनिवार्य है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के आर्थिक मामलों के उप मंत्री ग़ुलाम रज़ा अंसारी ने इस्फ़हान में कहा कि ईरान के दुनिया के 70 देशों के साथ संयुक्त आर्थिक आयोग बने हुए हैं। ग़ुलाम रज़ा अंसारी ने का कहना था कि, इन 70 देशों में वे देश अधिक सक्रिय हैं जिनका ईरान के साथ आर्थिक लेनदेन दूसरे देशों से कहीं अधिक है।
ईरान के आर्थिक मामलों के उप मंत्री ग़ुलाम रज़ा अंसारी ने कहा कि, हम संयुक्त आर्थिक आयोग की स्थापना को अर्थव्यवस्था और आर्थिक लेनदेन के क्षेत्र में विस्तार के लिए बहुत महत्वपूर्ण और उपयुक्त स्रोत मानते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के एकपीक्षीय प्रतिबंधों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना अनिवार्य है। ग़ुलाम रज़ा अंसारी ने कहा कि हालिया समय में इस्लामी गणतंत्र ईरान के 95 प्रतिशत व्यापारिक संबंध अपने पड़ोसी देशों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता पड़ोसी देशों के बाज़ारों तक अपनी पहुंच बनाना था जिसमें हम पूरी तरह सफल हो चुके हैं। (RZ)