" टीम बी" ट्रम्प को युद्ध में घसीटने ही वाली थी, विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76492-टीम_बी_ट्रम्प_को_युद्ध_में_घसीटने_ही_वाली_थी_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि टीम बी अमरीकी राष्ट्रपति को युद्ध में झोंकने से बस थोड़ा ही दूर रह गयी थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०१९ ०४:४४ Asia/Kolkata

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि टीम बी अमरीकी राष्ट्रपति को युद्ध में झोंकने से बस थोड़ा ही दूर रह गयी थी।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को युद्ध में घसीटने की कोशिश करने वाले, इस्राईली प्रधानमंत्री, बिन्यामिन नेतेन्याहू, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, बिन सलमान, यूएई के क्राउन प्रिंस, बिन ज़ायद और अमरीकी सुरक्षा सलाहकार, जान बोल्टन को " टीम बी" कहा जाता है। 

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ ने ट्वीट किया है कि MQ-9 ड्रोन का अतिक्रमण, स्पीड बोट्स की खरीदारी और ईरान पर आयल टैंकरों पर हमले का आरोप लगाने के लिए टेलीफोनी वार्ताएं यह सिद्ध करती हैं कि " टीम बी" अमरीकी राष्ट्रपति को युद्ध के मैदान में घसीटने से थोड़ा ही दूर थी लेकिन ट्रम्प ने सतर्कता का प्रदर्शन करते हुए, युद्ध रोक दिया। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने इस से पहले भी कई बार चेतावनी दी है कि " टीम बी"  ट्र्म्प को ईरान के साथ अनचाहे युद्ध में घसीटने का प्रयास कर रही है। 

इस्लामी गणंतत्र ईरान की सेना ने गुरुवार तड़के, अमरीका के अत्याधुनिक ड्रोन विमान, MQ9 ग्लोबल हॅाक को ईरानी सीमा के उल्लंघन के बाद मार गिराया। (Q.A.)