ईरान व इराक़ संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी कर रहे हैं।
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76499-ईरान_व_इराक़_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास_की_तैयारी_कर_रहे_हैं
इस्लामी गणतंत्र ईरान की थल सेना प्रमुख ने कहा है कि ईरान, इराक़ के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०१९ ०८:५६ Asia/Kolkata
  • ईरान व इराक़ संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी कर रहे हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की थल सेना प्रमुख ने कहा है कि ईरान, इराक़ के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए तैयार है।

ब्रिगेडियर जनरल , क्यूमर्स हैदरी ने सोमवार को इराक़ी सेना के प्रशिक्षण व अभियान विभाग के प्रभारी, जनरल तारिक़ अब्बास इब्राहीम अब्दुलहुसैन से तेहरान में भेंट के दौरान कहा कि, ईरान की थल सेना, पूरी तरह से तैयार है और इस क्षेत्र में इराक़ी सेना को अपने अनुभव दे सकती है। 

उन्होंने ईरान व इराक़ के मध्य, धार्मिक, क्षेत्रीय व सांस्कृतिक समानताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समानताएं इस बात का कारण बनीं कि ईरान और इराक़ के लिए खतरे भी संयुक्त हों। 

ईरानी थल सेना प्रमुख ने आतंकवादी संगठन दाइश को ईरान व इराक़ के लिए संयुक्त खतरा बताया और कहा कि दाइश ईरान और इराक़ के लिए संयुक्त खतरा था जिसे दोनों देशों ने एकजुट होकर खत्म कर दिया। 

इस भेंट में जनरल   तारिक़ अब्बास इब्राहीम अब्दुलहुसैन भी इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान व इराक़ के मध्य भाईचारे और दोस्ती का संबंध है, कहा कि इराक़, दाइश के खिलाफ युद्ध के दौरान, ईरान की सहायताओं को कभी भूल नहीं सकता। 

उन्होंने इराक़ी सैनिकों को ईरान में ट्रेनिंग दिये जाने की इच्छा प्रकट की।  (Q.A.)