तेहरान में किया गया 150 शहीदों का अन्तिम संस्कार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76598-तेहरान_में_किया_गया_150_शहीदों_का_अन्तिम_संस्कार
हज़ारों लोगों की उपस्थिति में तेहरान में 150 शहीदों को दफ़न किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०१९ १०:२० Asia/Kolkata
  • तेहरान में किया गया 150 शहीदों का अन्तिम संस्कार

हज़ारों लोगों की उपस्थिति में तेहरान में 150 शहीदों को दफ़न किया गया।

गुरूवार को तेहरान में उन 150 शहीदों का अन्तिम संस्कार किया गया जिनका संबन्ध ईरान पर थोपे गए युद्ध से था।  आज देश की जनता और शहीदों के परिवार की उपस्थिति में इन शहीदों का बड़ी श्रद्धा के साथ अन्तिम संस्कार किया गया।

इस अवसर पर ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन इब्राहीम रईसी ने कहा कि इन शहीदों ने हमें प्रतिरोध का पाठ दिया।  उन्होंने स्पष्ट किया कि शत्रुओं के मुक़ाबले में इस्लामी गणतंत्र ईरान, प्रतिरोध को जारी रखेगा।  हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन इब्राहीम रईसी ने कहा कि हम अमरीका को अपना मुख्य शत्रु मानते हैं।  उन्होंने बल देकर कहा कि अमरीका तथा ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में ईरान, अपनी पूरी क्षमता के साथ डटा रहेगा और शत्रुओं को पछतावे पर मजबूर कर देगा।