शत्रुओं के दबाव के मुक़ाबले में डटे रहेंगेः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76716-शत्रुओं_के_दबाव_के_मुक़ाबले_में_डटे_रहेंगेः_ज़रीफ़
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने स्पष्ट किया है कि ईरानी राष्ट्र, शत्रुओं के दबाव के सामने झुकेगा नहीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१९ १०:४४ Asia/Kolkata
  • शत्रुओं के दबाव के मुक़ाबले में डटे रहेंगेः ज़रीफ़

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने स्पष्ट किया है कि ईरानी राष्ट्र, शत्रुओं के दबाव के सामने झुकेगा नहीं।

जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि शत्रु को ईरानी जनता के साथ सम्मान के साथ बात करनी चाहिए।  उन्होंने तेहरान में उद्योग एवं खनिज दिवस के अवसर पर बोलते हुए कहा कि अमरीका ने ईरान पर जो दबाव बनाया है उसका कारण तेहरान के हाथों क्षेत्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिलने वाली विफलताए हैं।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ईरान कमज़ोर स्थिति में नहीं है।  ईरान के विदेशमंत्री का कहना था कि विश्व अर्थव्यवस्था में डाॅलर के प्रभाव के दृष्टिगत अमरीकियों ने ईरान पर दबाव डालना आरंभ किया किंतु वे स्वयं की समस्याओं में घिर गए।  उन्होंने कहा कि रूस, चीन, तुर्की और भारत जैसे देशों ने अन्य देशों के साथ अपने व्यापारिक लेनदेन में धीरे-धीरे डाॅलर को हटाना शुरू कर दिया।  यह बात सिद्ध करती है कि निकट भविष्य में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर डाॅलर की भूमिका कम होने जा रही है।