ईरान ने संवर्धित यूरेनियम की मात्रा को पहुंचाया 300 किलोग्राम तक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76726-ईरान_ने_संवर्धित_यूरेनियम_की_मात्रा_को_पहुंचाया_300_किलोग्राम_तक
जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान, संवर्धित यूरेनियम की मात्रा को 300 किलोग्राम कर चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१९ १४:४० Asia/Kolkata
  • ईरान ने संवर्धित यूरेनियम की मात्रा को पहुंचाया 300 किलोग्राम तक

जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान, संवर्धित यूरेनियम की मात्रा को 300 किलोग्राम कर चुका है।

विदेशमंत्री ने परमाणु समझौते के संबन्ध में यूरोपियों की ओर से किये जाने वाले उल्लंघनों की ओर संकेत करते हुए कहा है कि परमाणु समझौते के 36वें अनुच्छेद के अनुसार ईरान ने 300 किलोग्राम यूनोनियम का संवर्धन कर लिया है।  मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार बहुत ही पारदर्शी ढंग से जेसीपीओए के बारे में अपनी प्रतिबद्धताओं को कम करने जा रहा है।  उन्होंने आगे कहा कि ईरान अगले चरण में जेसीपीओए के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को घटाते हुए यूरेनियम के संवर्धन को 3.67 प्रतिशत की सतह तक ले जाएगा।

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि अगर यूरोपीय, अपने दिये वचनों को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें तो तेहरान वापस आ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर यूरोपीय आवश्यक कार्यवाही न करे तो फिर ईरान, परमाणु समझौते के 36वें अनुच्छेद के अनुसार जेसीपीओए के बारे में अपनी प्रतिबद्धताओं को घटाएगा।  जवाद ज़रीफ़ ने यह भी स्पष्ट किया कि यूरोपियों के वचनों को पूरा करने के लिए इन्सटेक्स, आरंभिक चरण है।उन्होंने बताया कि 8 मई 2018 को अमरीका के एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद यूरोपियों ने 11 वचन दिये थे जिनमें इंस्टेक्स शामिल नहीं था बल्कि यह तो उन वचनों को पूरा करने की भूमिका मात्र है।

ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने बल देकर कहा कि यूरोपियों ने अबतक न केवल यह कि अपने मूल वचनों का ही पालन नहीं किया बल्कि 14 महीनों के बाद इसकी भूमिका को लागू करना शुरू किया है।