ईरान और पाकिस्तान, मीडिया क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76760-ईरान_और_पाकिस्तान_मीडिया_क्षेत्र_में_बढ़ाएंगे_सहयोग
इस्लामाबाद में तैनात ईरानी राजदूत महदी हुनर दूस्त और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मीडिया सलाहकार फ़िरदौस आशिक़ आवान ने मीडिया सहयोग में विस्तार पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१९ १२:५९ Asia/Kolkata
  • ईरान और पाकिस्तान, मीडिया क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग

इस्लामाबाद में तैनात ईरानी राजदूत महदी हुनर दूस्त और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मीडिया सलाहकार फ़िरदौस आशिक़ आवान ने मीडिया सहयोग में विस्तार पर बल दिया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद में ईरान के राजदूत महदी हुनर दूस्त ने मंगलवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की मीडिया सलाहकार फ़िरदौस आवान से मुलाक़ात में कहा कि  मीडिया, सूचना और संस्कृति व कला के क्षेत्र में ईरान और पाकिस्तान के संयुक्त सहयोग विस्तृत होने की आवश्यकता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत ने यह बयान करते हुए कि ईरान और पाकिस्तान के मीडिया प्रतिनिधिमंडल का आना जाना, एक दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाने में प्रभावी रहेगा, कहा कि टेलीवीजन सीरियलों और फ़िल्मों का आदान प्रदान भी दोनों देशों के विस्तृत मूल्यों को समझने और एक दूसरों की संस्कृतिक और संस्कार को अधिक से अधिक समझने में बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इस मुलाक़ात में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मीडिया सलाहकार फ़िरदौस आशिक़ आवान ने भी यह बयान करते हुए कि ईरान और पाकिस्तान के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और एतिहासिक समानताएं पायी जाती हैं, कहा कि ईरान क्षेत्र का महत्वपूर्ण देश है और पाकिस्तान, मीडिया तथा संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में ईरान के साथ सहयोग बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। (AK)