छोटे से भी अतिक्रमण पर ईरानी राष्ट्र ख़ामोश नहीं बैठेगाः महमूद अलवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76832-छोटे_से_भी_अतिक्रमण_पर_ईरानी_राष्ट्र_ख़ामोश_नहीं_बैठेगाः_महमूद_अलवी
गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि प्रतिबंधों का दबाव डालकर ईरान को कभी भी वार्ता के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१९ ११:५६ Asia/Kolkata
  • छोटे से भी अतिक्रमण पर ईरानी राष्ट्र ख़ामोश नहीं बैठेगाः महमूद अलवी

गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि प्रतिबंधों का दबाव डालकर ईरान को कभी भी वार्ता के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

महमूद अलवी ने बुधवार की रात क़ाएम शहर में शहीदों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि प्रतिबंधों के दबाव में आकर ईरान कभी भी वार्ता के लिए तैयार नहीं होगा।  उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति यह सोच रहे थे कि प्रतिबंध लगाकर ईरान को घुटने टेकने पर विवश किया जा सकता है।  महमूद अलवी ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति अब समझ चुके हैं कि ईरान पर प्रतिबंधों का प्रभाव उनकी सोच के बिल्कुल विपरीत हुआ है।  वे देख रहे हैं कि इसका कोई लाभ नहीं हुआ और ईरान की जनता अब अधिक एकजुट हो गई है।

ईरान के गुप्तचर मंत्री महमूद अलवी ने एक अमरीकी ड्रोन के ईरान की वायुसीमा में प्रेवश और फिर उसके ध्वस्त किये जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि वर्चस्ववादियों को यह बात अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए कि छोटे से भी अतिक्रमण पर ईरानी राष्ट्र ख़ामोश नहीं बैठेगा और वह डटकर शत्रु का मुक़ाबला करता रहेगा।