आयल टैंकर को रोकने की ब्रिटेन की कार्यवाही समुद्री डकैती जैसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76873-आयल_टैंकर_को_रोकने_की_ब्रिटेन_की_कार्यवाही_समुद्री_डकैती_जैसी
विदेश मंत्रालय ने ईरानी आयल टैंकर को रोकने की ब्रिटेन की कार्यवाही को समुद्री डकैती की संज्ञा दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०१९ १४:५१ Asia/Kolkata
  • आयल टैंकर को रोकने की ब्रिटेन की कार्यवाही समुद्री डकैती जैसी

विदेश मंत्रालय ने ईरानी आयल टैंकर को रोकने की ब्रिटेन की कार्यवाही को समुद्री डकैती की संज्ञा दी है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने जिब्रारलटर स्ट्रेट में ब्रिटिश नौसेना द्वारा एक ईरानी तेल टैंकर को ग़ैर क़ानूनी तौर पर रोके जाने समुद्री डकैती बताया है।  इस संबन्ध में गुरूवार की शाम तेहरान में तैनात ब्रिटिश राजदूत को विदेशमंत्रालय में तलब किया गया।

ईरान के विदेश मंत्रालय में पश्चिमी यूरोप के प्रभारी ने इस कार्यवाही को अस्वीकार्य  बताते हुए इस तेल टैंकर को तत्काल स्वंतत्र करने की मांग की है।  उन्होंने कहा कि ईरान का यह तेल टैंकर अन्तर्राष्ट्रीय जलमार्ग से गुज़र रहा था एसे में इसके विरुद्ध ब्रिटश नौसेना की कार्यवाही, समुद्री डकैती के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है।  उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की यह कार्यवाही, अमरीका की उन वर्चस्ववादी कार्यवाहियों जैसी है जिसका विरोध यूरोपीय देश सदैव करते आए हैं।  इसी बीच तेहरान में तैनात ब्रिटेन के राजदूत ने कहा है कि वह ईरान की शिकायत को ब्रिटेन की सरकार तक पहुंचाएंगे।  उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ब्रिटेन, ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों का अनुसरण नहीं करता।

जिब्रारलटर स्ट्रेट में ब्रिटिश नौसेना द्वारा एक ईरानी तेल टैंकर को ग़ैर क़ानूनी तौर पर रोके जाने के संदर्भ में अमरीका ने दावा किया है कि यह तेल टैंकर, सीरिया के लिए कच्चा तेल ले जा रहा था।  उघर स्पेन के विदेशमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जोज़फ़ बोरल ने कहा है कि ईरान के इस तेल टैंकर को स्पेन की जलसीमा में रोका गया है। उनका कहना था कि अमरीका ने इस तेल टैंकर को रोकने के लिए ब्रिटेन से अपील की थी।  इसी बीच फ़्रांस के चैनेल-24 ने स्पेन के एक सूत्र के हवाले से बताया था कि जिब्राल्टर स्ट्रेट में जा रहे ईरानी तेल टैंकर को रोकने का अनुरोध, अमरीका ने ब्रिटेन से किया था।