ईरान करने जा रहा है परमाणु समझौते के बारे में महत्वपूर्ण घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76926-ईरान_करने_जा_रहा_है_परमाणु_समझौते_के_बारे_में_महत्वपूर्ण_घोषणा
जेसीपीओए या परमाणु समझौते के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने फैसले की घोषणा करने ही जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१९ ०६:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान करने जा रहा है परमाणु समझौते के बारे में महत्वपूर्ण घोषणा

जेसीपीओए या परमाणु समझौते के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने फैसले की घोषणा करने ही जा रहा है।

इस बारे में एक संवाददाता सम्मेलन स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10-30 पर होने जा रहा है।  इस संवाददाता सम्मेलन में जेसीपीओए के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान के आधिकारिक दृष्टिकोण की घोषणा की जाएगी।  तेहरान में होने वाले इस संवाददाता सम्मेलन में सरकार के प्रवक्ता, विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता और ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रवक्ता भाग लेंगे।  यह सम्मेलन रविवार को ईरान के स्थानीय समय के अनुसार दस बजकर तीस मिनट पर राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित होगा।

उल्लेखनीय है कि रविवार 7 जूलाई 2019 को ईरान की ओर से यूरोप को जेसीपीओए के संबन्ध में दी जाने वाली 60 दिनों की समय अवधि समाप्त हो रही है।  परमाणु समझौते या जेसीपीओए के 26वें तथा 36वें अनुच्छेद के आधार पर सामने वाले पक्ष की ओर से इस समझौते के प्रति अपने वचन पूरा न करने की स्थिति में ईरान को यह अधिकार है कि वह आंशिक या पूर्ण रूप से अपनी कटिबद्धताओं को रोक दे।