ईरान ने आधुनिक टेकटीकल संचार प्रणाली का किया अनावरण
ईरान के रक्षा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया आधुनिक टेकटीकल संचार प्रणाली का रविवार को अनावरण किया गया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए आधुनिक टेकटीकल संचार प्रणाली का रविवार को आईआरजीसी के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी की मौजूदगी में अनावरण किया गया। इस आधुनिक प्रणाली को पूरी तरह ईरान के रक्षा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने घरेलू संसाधनों से तैयार किया है।
सेपह्र-110 नामक आधुनिक संचार प्रणाली आईआरजीसी की सभी संचार ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम है। इस संचार सिस्टम के माध्यम से रक्षा और सुरक्षा मुद्दों में पेश आने वाले संकटों की स्थिति में विभिन्न स्तर के सैन्य कमांडरों के बीच स्ट्रैटेजिक, परिचालन और टेकटीकल संपर्क स्थापित किया जा सकेगा। इस प्रणाली को आसानी से किसी भी स्थान पर स्थापित और स्थानांतरित किया जा सकता है। सेपह्र-110 आधुनिक संचार प्रणाली, दुश्मन के ख़िलाफ़ युद्ध में अहम भुमिका निभाने की क्षमता रखती है। इस सिस्टम की एक अन्य मुख्य बात यह है कि इसके माध्यम से दुश्मन की बातचीत को सुना जा सकता है। हैक किया जा सकता है और दुश्मन के सिस्टम में पैठ और व्यवधान डाला जा सकता है। (RZ)