अमरीका ने फिर दी ईरान को प्रतिबंधों की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76954-अमरीका_ने_फिर_दी_ईरान_को_प्रतिबंधों_की_धमकी
ईरान की ओर से अपनी परमाणु प्रतिबद्धताओं को कम करने के लिए उठाए गए क़दम से नाराज़ होकर अमरीका ने ईरान को प्रतिबंधों की धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१९ ०५:३६ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने फिर दी ईरान को प्रतिबंधों की धमकी

ईरान की ओर से अपनी परमाणु प्रतिबद्धताओं को कम करने के लिए उठाए गए क़दम से नाराज़ होकर अमरीका ने ईरान को प्रतिबंधों की धमकी दी है।

अमरीका का कहना है कि इस प्रकार की कार्यवाही के कारण ईरान के विरुद्ध अधिक प्रतिबंध लग सकते हैं।  अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने दावा किया है कि ईरान की ओर से यूरेनियम संवर्धन को 3.67 प्रतिशत से आगे ले जाने का निर्णय उसे अधिक अलग-थलग कर देगा।  पोम्पियो के अनुसार ईरान को परमाणु समझौते के अन्तर्गत यूरेनियम संवर्धन को अधिकार नहीं होना चाहिए।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अमरीका की ओर से ईरान को प्रतिबंधों की धमकियां दी जाती रही हैं।

ज्ञात रहे कि ईरान की ओर से यूरोपीय देशों को दी जाने वाली 60 दिनों की समय सीमा समाप्त हो जाने पर ईरान ने परमाणु समझौते के अनुच्छेद 26 और 36 के अन्तर्गत अपनी परमाणु प्रतिबद्धताओं को कम करने की घोषणा की है जिसके अनुसार तेहरान अब 3.67 प्रतिशत से अधिक यूरेनियम का संवर्द्धन करेगा।