ईरान पर हमले का साहस किसी में नहींः आर्मी चीफ़
इस्लामी गणतंत्र ईरान के आर्मी चीफ़ ने कहा है कि कोई भी शक्ति ईरान पर हमला नहीं कर सकती।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के आर्मी चीफ़ मेजर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी ने तेहरान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कहा है कि जैसा कि हमने बारम्बार यह स्पष्ट किया है कि ईरान किसी देश से युद्ध नहीं चाहता किन्तु अपनी रक्षा अच्छी तरह करना जानता है।
उन्होंनेक हा कि हम किसी देश के साथ युद्ध का इरादा नहीं रखते किन्तु अच्छी तरह अपने देश की रक्षा कर सकते हैं।
ईरान के आर्मी चीफ़ ने कहा कि पिछले चार दश्कों के दौरान ईरानी भव्य क्रांति ने विभिन्न मामलों को हल करके बहुत ही अद्वितीय सफलताएं अर्जित की हैं।
जनरल मूसवी ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि ईरान के विरुद्ध अमरीका की दुश्मनी पुरानी है, कहा कि दुश्मन काफ़ी समय से हमारे विरुद्ध षड्यंत्र कर रहे हैं किन्तु हमें अपने प्रतिरोध के साथ उनके नापाक इरादों को विफल बनाना होगा।
उन्होंने ईरान की सेना की शक्ति और योग्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सशस्त्र सेनाओं की भरपूर कोशिशों से दुनिया की किसी भी शक्ति में ईरान पर हमला करने का साहस नहीं है। (AK)