रूस ने की परमाणु समझौते को सुरक्षित रखने की मांग
रूस ने परमाणु समझौते के बचे हुए पक्षों से मांग की है कि वे इस अन्तर्राष्ट्रीय समझौते को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास करते रहें।
रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि माॅस्को, जेसीपीओए के बचे हुए पक्षों से मांग करता है कि वे इस समझौते को बचाने के लिए संयुक्त रूप से एकजुट हो जाएं। माॅस्को ने परमाणु समझौते में बचे हुए देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आहूत करने का प्रस्ताव भी रखा है। रूस का कहना है कि इस समझौते को बचाने के लिए इस स्तर की बैठक की ज़रूरत है।
इसी बीच संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के प्रतिनिधि मिख़ाइल ओलयानोफ़ ने अपने ट्विटर हैंडिल पर परमाणु समझौते के बारे में अमरीकी कार्यवाहियों की निंदा करते हुए लिखा है कि इस समय अमरीका इस प्रकार का प्रदर्शन कर रहा है जैसे वह जेसीपीओए का बहुत बड़ा समर्थक था।