दुश्मनों को करारा और पछताने वाला जवाब दिया जायेगाः रक्षामंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77102-दुश्मनों_को_करारा_और_पछताने_वाला_जवाब_दिया_जायेगाः_रक्षामंत्री
अमीर हातेमी ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं इस्लाम धर्म की शिक्षाओं के आधार पर और राष्ट्रसंघ  के घोषणा पत्र के अनुसार अतिक्रमणकारियों को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१९ ०८:२६ Asia/Kolkata
  • दुश्मनों को करारा और पछताने वाला जवाब दिया जायेगाः रक्षामंत्री

अमीर हातेमी ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं इस्लाम धर्म की शिक्षाओं के आधार पर और राष्ट्रसंघ  के घोषणा पत्र के अनुसार अतिक्रमणकारियों को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

प्रतिरक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने कहा है कि दुश्मन जिस सतह पर ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन करना चाहें उन्हें करारा और पछताने पर बाध्य हो जाने वाला जवाब दिया जायेगा।

उन्होंने शुक्रवार को जायोनी शासन के प्रधानमंत्री की हालिया धमकी को राष्ट्रसंघ के घोषणापत्र का खुला उल्लंघन बताया और बल देकर कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेनाएं इस्लाम धर्म की शिक्षाओं के आधार पर और राष्ट्रसंघ  के घोषणा पत्र के अनुसार अतिक्रमणकारियों को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू ने अभी हाल ही में ईरान को युद्धक विमान F-35 से धमकी थी।

नेतनयाहू ने कहा था कि यह युद्धक विमान ईरान और सीरिया सहित मध्य पूर्व के जिस क्षेत्र में चाहे उड़ सकता है पंरतु ज्ञानकार हल्कों का मानना है कि F-35 युद्धक विमान भी ईरान की सीमाओं में नहीं उड़ सकता और अगर उसने ईरानी सीमाओं में उड़ने का दुस्साहस किया तो उसका भी वही अंजाम होगा जो अभी हाल में अमेरिका के आधुनिकतम ड्रोन का हुआ है जिसकी कीमत 220 मिलियन डॉलर थी। MM