यूरोप व्यवहारिक रूप में अमरीका का अनुसरण कर रहा हैः काज़िम सिद्दीक़ी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77106-यूरोप_व्यवहारिक_रूप_में_अमरीका_का_अनुसरण_कर_रहा_हैः_काज़िम_सिद्दीक़ी
काज़िम सिद्दीक़ी का कहना है कि परमाणु समझौते के मामले में यूरोप, व्यवहारिक रूप में अमरीका का अनुसरण कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१९ ११:०८ Asia/Kolkata
  • यूरोप व्यवहारिक रूप में अमरीका का अनुसरण कर रहा हैः काज़िम सिद्दीक़ी

काज़िम सिद्दीक़ी का कहना है कि परमाणु समझौते के मामले में यूरोप, व्यवहारिक रूप में अमरीका का अनुसरण कर रहा है।

तेहरान के अस्थाई इमामे जुमा ने कहा है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के एक वर्ष के बाद भी यूरोप ने न केवल यह कि अपने वचनों का पालन नहीं किया बल्कि व्यवहारिक रूप में वह अमरीका का अनुसरण कर रहा है।  हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन काज़िम सिद्ददीक़ी ने अपने संबोधन में परमाणु समझौते से अमरीका के एकपक्षीय रूप से निकलने तथा ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों के बढ़ाने को अमरीका की बहुत बड़ी बदनामी बताया।  उन्होंने कहा कि अमरीकी आरंभ से ही परमाणु समझौते का उल्लंघन करते आ रहे हैं।

तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि अपने वचनों को पूरा करने के लिए यूरोप को दो महीनों का समय दिया गया था किंतु अब अधिक समय नहीं दिया जा सकता।  उन्होंने बल देकर कहा कि जेसीपीओए के संदर्भ में अमरीका तथा यूरोपीय पक्ष की ओर से दिये गए वचनों के पूरा न होने के कारण ईरान, यूरेनियम संवर्धन के स्तर को 20 प्रतिशत ले जाएगा।  काज़िम सिद्दीक़ी ने कहा कि यूरेनियम संवर्धन के विषय पर ईरान, किसी की परवाह नहीं करेगा।

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन काज़िम सिद्ददीक़ी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि ब्रिटेन द्वारा जिब्राल्टर स्ट्रेट में ईरान के तेल टैंकर को रोकने की कार्यवाही पूर्ण रूप से अपमानजनक है।  उन्होंने कहा कि इस बारे में तेहरान के जवाब से लंदन को पछताना पड़ेगा।