आईआरजीसी ने सीमा पर आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77115-आईआरजीसी_ने_सीमा_पर_आतंकी_ठिकानों_को_किया_ध्वस्त
आईआरजीसी ने इराक़ी कुर्दिस्तान से लगने वाली ईरान की सीमा पर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१९ १४:२२ Asia/Kolkata
  • आईआरजीसी ने सीमा पर आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त

आईआरजीसी ने इराक़ी कुर्दिस्तान से लगने वाली ईरान की सीमा पर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

इस्लामी क्रांति के सुरक्षाबलों ने एक बयान जारी करके इराक़ी कुर्दिस्तान से लगने वाली ईरान की सीमा पर आतंकी ठिकानों पर गोलीबारी करने और उनको ध्वस्त करने की सूचना दी है।

आईआरजीसी की थलसेना के जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार को घोषणा की है कि विश्व वर्चस्ववाद का समर्थन प्राप्त आतंकवादियों की कार्यवाहियों के दृष्टिगत सिपाहे पासदारान ने इराक़ी कुर्दिस्तान से लगी ईरान की सीमा पर मौजूद आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।  इन आतंकवादियों ने ईरान की शांति एवं सुरक्षा को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से पश्चिमी आज़रबाइजान और कुर्दिस्तान में कुछ कार्यवाहियां करने के प्रयास किये जिन्हें विफल बना दिया गया।

इस बयान में कहा गया है कि ईरान ने इराक़ी कुर्दिस्तान को कई बार सचेत किया था कि आतंकवादी गुट, ईरान के सीमावर्ती क्षेत्रों में विध्वंसक कार्यवाहियों के लिए इराक़ी कुर्दिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र को प्रयोग करते हैं।  इस बयान में कहा गया है कि इराक़ी कुर्दिस्तान को इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि उसका भूभाग, एसे आतंकवादियों का अड्डा बन जाए जहां पर आतंकवादियों को प्रशिक्षित करके उन्हें ईरान की शांति में विघ्न डालने के लिए भेजा जाए।

ज्ञात रहे कि आईआरजीसी की थलसेना ने मिसाइल, ड्रोन तथा तोपख़ाने की सहायता से इन आतंकी गुटों के ठिकानों पर हमले करके उनको ध्वस्त कर दिया।