ईरान के बारे में ट्रम्प का मूल्यांकन सही नहींः एडम शेफ
अमरीकी सीनेटर एडम शेफ का कहना है कि ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में ट्रम्प का मूल्यांकन अनुचित है।
एक अमरीकी सीनेटर ने कहा है कि ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में ट्रम्प का मूल्यांकन अनुचित है। ट्रम्प की ओर से परमाणु मामले में ईरान पर लगाए गए हालिया आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया में एडम शेफ ने ट्विट करते हुए लिखा है कि परमाणु समझौते के परिप्रेक्ष्य एवं निरीक्षकों के निरीक्षण में ईरान पर पूरी नज़र रखी जा रही है। इस बात से यह निष्कर्श निकाला जा सकता है कि ईरानी, जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध हैं और उन्होंने निर्धारित मात्रा से अधिक का यूरेनियम संवर्धन नहीं किया है। अमरीकी संसद में गुप्तचर समिति के प्रमुख ने ट्रम्प को संबोधित करते हुए कहा कि आपने बिना किसी कार्यक्रम के परमाणु समझौते को छोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि ट्रम्प का ईरान विरोधी यह दावा इस स्थिति में है कि जब अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए अपनी 15 रिपोर्टों में लगातार इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि ईरान परमाणु समझौते के प्रति वचनबद्ध रहा है।