अमरीका के साथ किसी भी स्तर पर कोई वार्ता नहीं- मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77171-अमरीका_के_साथ_किसी_भी_स्तर_पर_कोई_वार्ता_नहीं_मूसवी
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अमरीका के साथ किसी भी स्तर पर कोई वार्ता नहीं हो रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०१९ १०:११ Asia/Kolkata
  • अमरीका के साथ किसी भी स्तर पर कोई वार्ता नहीं- मूसवी

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अमरीका के साथ किसी भी स्तर पर कोई वार्ता नहीं हो रही है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और अमरीका के बीच किसी भी स्तर की वार्ता, कहीं भी नहीं की जा रही है।  अब्बास मूसवी ने पत्रकारों के इस प्रश्न के उत्तर में कि क्या ईरान तथा अमरीका के बीच वार्ता चल रही है, कहा कि यह झूठा दावा है।

पिछले कुछ दिनों के दौरान सोशल मीडिया पर अमरीका की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि रूस के माध्यम से ईरान और अमरीका के बीच वार्ता की संभावना पाई जाती है।  इसी बीच वियना में आईएईए की बोर्ड आफ गवर्नेंस की बैठक में अमरीकी प्रतिनिधि ने बयान जारी करके कहा था कि अमरीका, तेहरान के साथ बिना किसी शर्त के वार्ता के लिए तैयार है।