पोम्पियो ने फिर जताई ईरान जाने की इच्छा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77691-पोम्पियो_ने_फिर_जताई_ईरान_जाने_की_इच्छा
अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने पुनः ईरान जाने की इच्छा व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१९ ०७:०७ Asia/Kolkata
  • पोम्पियो ने फिर जताई ईरान जाने की इच्छा

अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने पुनः ईरान जाने की इच्छा व्यक्त की है।

माइम पोम्पियो ने एक बार फिर ईरान जाकर ईरानियों से वार्ता की इच्छा जताई है।  इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्री ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ब्लोमबर्ग चैनेल को दिये अपने साक्षात्कार के एक भाग का उल्लेख करते हुए फिर तेहरान जाने की इच्छा जताई है।  पोम्पियो ने लिखा है कि मैंने हाल में भी ईरान जाकर ईरानियों से बात करने की इच्छा जताई थी।  अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पियो ने दावा किया है कि ईरान ने उनकी मांग को रद्द कर दिया है।  पोम्पियो ने इससे पहले अमरीकी संचार माध्यमों की ओर से ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ से साक्षात्कार करने की मांग की आलोचना की थी।