अमरीका की विदेश नीति बौखलाहट का शिकार हो गयी है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77724-अमरीका_की_विदेश_नीति_बौखलाहट_का_शिकार_हो_गयी_है
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संबंध में अमरीका की विदेश नीति असमंजस का शिकार हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१९ ०२:५६ Asia/Kolkata
  • अमरीका की विदेश नीति बौखलाहट का शिकार हो गयी है

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संबंध में अमरीका की विदेश नीति असमंजस का शिकार हो गयी है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने सोमवार को ईरान प्रेस से बात करते हुए बल दिया कि ईरान के टकराव के बारे में अमरीका दुनिया में अलग थलग पड़ चुका है। 

उन्होंने कहा कि अमरीका के घटक देश भी अब इस देश की नीतियों का अनुसरण नहीं करते। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान की यात्रा और ईरानी मीडिया से बातचीत पर आधारित माइक पोम्पियो की अपील की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह अपील भी ईरान के विरुद्ध अमरीका के मनोवैज्ञानिक युद्ध की परिधि में अंजाम पायी है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी दावों के विपरीत, ईरान पर खाद्य पदार्थों और दवाओं के क्षेत्र में प्रतिबंध लगाया गया है। (AK)