अमरीका के घटक भी उसकी नीतियों का पालन नहीं करतेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77725-अमरीका_के_घटक_भी_उसकी_नीतियों_का_पालन_नहीं_करतेः_ईरान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संबंध में अमरीका की विदेश नीति, दिशाहीन हो चुकी है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jul ३०, २०१९ ०३:४० Asia/Kolkata
  • अमरीका के घटक भी उसकी नीतियों का पालन नहीं करतेः ईरान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संबंध में अमरीका की विदेश नीति, दिशाहीन हो चुकी है।

सैयद अब्बास मूसवी ने ईरान प्रेस से बात करते हुए कहा कि ईरान से मुक़ाबले के संबंध में अमरीका विश्व स्तर पर अलग-थलग पड़ चुका है और उसके घटक देश भी उसकी नीतियों का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने इसी तरह ईरान की यात्रा और ईरानी संचार माध्यमों से बात करने के अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के आग्रह की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस प्रकार की बातें ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के मानसिक युद्ध का हिस्सा हैं।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रतिबंधों के बारे में कहा कि अमरीकियों के दावे के विपरीत, खाद्य सामग्री और दवाओं में भी ईरान पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 8 मई 2018 को एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से अमरीका को बाहर निकालने की घोषणा करते हुए ईरान पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए थे। (HN)