ईरान और रूस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77734-ईरान_और_रूस_के_बीच_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास
ईरान की नौसेना प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और रूस निकट भविष्य में हिंद महासागर सहित मकरान तट, हुर्मुज़ स्ट्रेट और फ़ार्स की खाड़ी में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१९ १०:१६ Asia/Kolkata
  • ईरान और रूस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास

ईरान की नौसेना प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और रूस निकट भविष्य में हिंद महासागर सहित मकरान तट, हुर्मुज़ स्ट्रेट और फ़ार्स की खाड़ी में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस के दौरे पर गए इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के प्रमुख एडमिरल हुसैन ख़ानज़ादी ने कहा है कि हिंद महासागर में ईरान और रूस की नौसेना के बीच साझा अभ्यास के संबंध में रूस के साथ सहमति हो गई है। उन्होंने बताया कि जारी वर्ष के अंत तक दोनों देशों की नौसेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होगा।

ईरानी नौसेना प्रमुख का कहना था कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के आयोजन के संबंध में तैयार की जाने वाली योजना के लिए बहुत जल्द दोनों देशों के नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच संयुक्त बैठकें आयोजित होंगी।

उल्लेखनीय है कि ईरानी नौसेना के प्रमुख एडमिरल ख़ानज़ादी, रूसी नौसेना की स्थापना की सालगिरह के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए रूस की यात्रा पर गए हुए हैं। (RZ)