विदेशमंत्री पर प्रतिबंध, पूरी दुनिया उठ खड़ी हुई अमरीका के विरुद्ध आवाज़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77838-विदेशमंत्री_पर_प्रतिबंध_पूरी_दुनिया_उठ_खड़ी_हुई_अमरीका_के_विरुद्ध_आवाज़
अमरीका द्वारा ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ पर प्रतिबंध लगाए जाने पर पूरी दुनिया से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और स्वयं अमरीका में भी इस राजनैतिक क़दम की आलोचना की जा रही है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug ०२, २०१९ ११:४७ Asia/Kolkata

अमरीका द्वारा ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ पर प्रतिबंध लगाए जाने पर पूरी दुनिया से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और स्वयं अमरीका में भी इस राजनैतिक क़दम की आलोचना की जा रही है।

अमरीकी वित्तमंत्रालय ने ईरान के स्थानीय समयानुसार गुरुवार तड़के ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ का नाम प्रतिबंधित लोगों की सूचि में दर्ज कर दिया है। अमरीका की इस कार्यवाही पर विश्व समुदाय  की ओर से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया सामने आई और इससे सिद्ध हो गया कि अमरीका वैश्विक मंच पर पूरी तरह से अलग हो गया है।

अमरीका की इस कार्यवाही के बाद यूरोपीय संघ, चीन और रूस ने परमाणु समझौते के प्रभावी पक्ष के रूप में बल दिय कि वह ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ के साथ वार्ता जारी रखेंगे और उनके साथ सहयोग जारी रहेगा।

ईरानी विदेशमंत्री ने स्वयं पर लगे प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमरीकी प्रतिबंध से उन पर या उनके परिवार पर  कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि ईरान से बाहर उनकी कोई संपत्ति नहीं है। उनका कहना था कि  उन्हें इस बात की खुशी है कि अमरीका उन्हें अपने हितों के लिए बहुत बड़ा खतरा समझता है। 

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के अंतर्राष्ट्रीय नियमों और क़ानूनों से हटकर और एकपक्षीय कार्यवाही को "न" कहना अंतर्राष्ट्रीय मंच पर महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है और इस में ईरान की सक्रिय और अहम कूटनीति की महत्वपूर्ण भूमिका है।

दुनिया के सभी लोग ईरान की स्पष्ट, तर्कसंगत और शिष्टाचार से भरी कूटनीति को स्वीकार करते हैं और वे ईरान के मुक़ाबले में डोनल्ड ट्रम्प की ज़ोरज़बरदस्ती वाली नीतियों का विरोध करते हैं।  ईरान ने हमेशा से ही अंतर्राष्ट्रीय नियमों और कूटनयिक परंपराओं का सम्मान किया है और उस पर अमल किया है और इसका एक उदाहरण परमाणु समझौता है ।

बहरहाल इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ पर वाशिंग्टन के प्रतिबंध से अमरीका को अपनी औक़ात याद आ गयी और वह समझ गया कि इस बार फिर वह दुनिया में अलग थलग पड़ गया है। (AK)