अमरीका, दुनिया की नई सच्चाई स्वीकार करेः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77860-अमरीका_दुनिया_की_नई_सच्चाई_स्वीकार_करेः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीका से अपील की है कि वह आर्थिक आतंकवाद फैलाने तथा अंतर्राष्ट्रीय समझौतों से निकलने के बजाए, दुनिया की नई सच्चाई को स्वीकार करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०१९ १८:५५ Asia/Kolkata
  • अमरीका, दुनिया की नई सच्चाई स्वीकार करेः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीका से अपील की है कि वह आर्थिक आतंकवाद फैलाने तथा अंतर्राष्ट्रीय समझौतों से निकलने के बजाए, दुनिया की नई सच्चाई को स्वीकार करे।

उन्होंने शुक्रवार की शाम अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि क्षेत्रीय वार्ता और हमला न करने के लिए ईरान के सुझाव के आगे बढ़ने के साथ ही टीम बी कमज़ोर पड़ रही है। 

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को युद्ध में घसीटने की कोशिश करने वाले, इस्राईली प्रधानमंत्री, बिन्यामिन नेतेन्याहू, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, बिन सलमान, यूएई के क्राउन प्रिंस, बिन ज़ायद और अमरीकी सुरक्षा सलाहकार, जान बोल्टन को " टीम बी" कहा जाता है।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीका ख़ुद को अलग थलग होने से बचा ले। उनका कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय शक्ति और व्यापार पूरी तरह बदल रहा है, न ईरान और चीन के विरुद्ध आर्थिक आतंकवाद और न रूस के साथ आईएनएफ़ समझौते से निकलने से यह वास्तविकता बदल जाएगी।  

ज्ञात रहे कि अमरीका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को रूस के साथ आईएनएफ़ समझौते से अपने देश के निकलने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।(AK)