ईरान ने की अमरीका की यूएन में शिकायत
ईरान ने विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ के ख़िलाफ़ अमरीका की ग़ैर क़ानूनी पाबंदी की संयुक्त राष्ट्र संघ में शिकायत की है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के राजदूत मजीद तख़्त रवान्ची ने ट्रम्प सरकार द्वारा ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ पर लगायी गयी पाबंदी की निंदा करते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय नियम का घोर उल्लंघन बताया।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के नाम मंगलवार को ख़त में कहा कि यह पाबंदी ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी सरकार का एक और ग़ैर क़ानूनी व अकूटनैतिक क़दम है।
मजीद तख़्त रवान्ची ने अपने ख़त में लिखा हैः अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस अतार्किक व्यवहार से स्पष्ट होता है कि अमरीका कूटनीति से नफ़रत करता है, जबकि राष्ट्रों के बीच शांति व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए कूटनीति सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस व्यवहार से अमरीकी सरकार में पाखंड की गहरी जड़ और उसके विरोधाभासी दावों का पता चलता है। (MAQ/N)