ईरान के बारे में शत्रु की समीक्षाएं ग़लत सिद्ध हुईं- रहमानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78041-ईरान_के_बारे_में_शत्रु_की_समीक्षाएं_ग़लत_सिद्ध_हुईं_रहमानी
गृहमंत्री का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के बारे में शत्रु की समीक्षा अबतक ग़लत सिद्ध हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०८, २०१९ ०५:१३ Asia/Kolkata
  • ईरान के बारे में शत्रु की समीक्षाएं ग़लत सिद्ध हुईं- रहमानी

गृहमंत्री का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के बारे में शत्रु की समीक्षा अबतक ग़लत सिद्ध हुई है।

रहमानी फ़ज़्ली ने कहा कि पिछले चार दशकों से ईरान के बारे में शत्रु की समीक्षाएं पूर्ण रूप से ग़लत रही हैं।  उन्होंने कहा कि शत्रु, इस्लामी क्रांति के विरोधियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियों के आधार पर सोच रहे थे कि दबाव बनाकर वे इस्लामी क्रांति को समाप्त कर देंगे।  उनकी योजना थी कि अत्यधिक दबाव डालकर दो वर्षों के भीतर क्रांति को समाप्त किया जा सकता है जबकि एसा कुछ भी नहीं हुआ।

गृहमंत्री रहमानी फ़ज़्ली ने कहा कि शत्रु, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हुए परमाणु समझौते बाहर निकल गया जबकि उसे इसकी बहुत मंहगी क़ीमत चुकानी पड़ रही है।  उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने प्रतिबंधों के मुक़ाबले में कड़ा प्रतिरोध किया और इस बारे में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई।