तेहरान, भारतीय दूतावास के सामने ईरानी छात्रों का प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78056-तेहरान_भारतीय_दूतावास_के_सामने_ईरानी_छात्रों_का_प्रदर्शन
भारत नियंत्रित कश्मीर में मुसलमानों के जारी जनसंहार के विरुद्ध तेहरान में भारत के दूतावास के सामने ईरानी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०८, २०१९ १३:३२ Asia/Kolkata
  • तेहरान, भारतीय दूतावास के सामने ईरानी छात्रों का प्रदर्शन

भारत नियंत्रित कश्मीर में मुसलमानों के जारी जनसंहार के विरुद्ध तेहरान में भारत के दूतावास के सामने ईरानी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।

तेहरान में भारत के दूतावास के सामने किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्र अपने हाथों में प्लेकार्ड उठाए हुए थे जिन पर मुसलमानों के विरुद्ध भारत सरकार की कार्यवाहियों की निंदा में नारे लिखे हुए थे।

यह प्रदर्शन ईरानी छात्रों ने किया जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से भारत नियंत्रित कश्मीर में मुसलमानों की स्थिति की समीक्षा करने की मांग की।

भारत सरकार ने जम्मू कशमीर में हज़ारों की संख्या में सैनिक तैनात कर रखे हैं और पिछले तीन दशकों के दौरान जम्मू कश्मीर में दसियों हज़ार लोगों की हत्या हो चुकी है। 

कश्मीरी जनता कश्मीर के भविष्य के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुसार जनमत संग्रह कराए जाने की मांग कर रही है जबकि भारत सरकार ने इस प्रकार की किसी भी कार्यवाही का हमेशा से विरोध किया है। (AK)