कश्मीर का सैन्य मार्ग से हल नहीं हैः ईरानी अधिकारी अमीर अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78078-कश्मीर_का_सैन्य_मार्ग_से_हल_नहीं_हैः_ईरानी_अधिकारी_अमीर_अब्दुल्लाहियान
ईरान के संसद सभापति के सलाहकार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने भारत नियंत्रित कश्मीर में बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए बल दिया कि कश्मीर संकट का सैन्य मार्ग से हल नहीं निकल सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०९, २०१९ १०:४७ Asia/Kolkata
  • कश्मीर का सैन्य मार्ग से हल नहीं हैः ईरानी अधिकारी अमीर अब्दुल्लाहियान

ईरान के संसद सभापति के सलाहकार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने भारत नियंत्रित कश्मीर में बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए बल दिया कि कश्मीर संकट का सैन्य मार्ग से हल नहीं निकल सकता।

उन्होंने गुरुवार को अपने ट्वीटर पेज पर लिखा कि ईरान, जम्मू कश्मीर की जनता के हितों के लिए बातचीत और इस क्षेत्र के संकट का शांतिपूर्ण मार्ग के हल होने का स्वागत करता है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कश्मीर संकट के हल के लिए क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ख़ास तौर पर इस्लामी सहयोग संगठन के स्तर पर दृष्टिकोण को ज़रूरी बताया।

भारत सरकार ने सोमवार को कश्मीर को हासिल विशेषाधिकार ख़त्म कर दिया।

भारतीय संसद द्वारा कश्मीर का विशेषाधिकार ख़त्म किए जाने के बाद, सत्ताधारी दल भाजपा ने कश्मीरियों के लिए हालात कठिन बना दिए और हिन्दुओं के लिए इस क्षेत्र में पलायन और वहां ज़मीन ख़रीदने का मार्ग समतल कर दिया है।

भारत नियंत्रित कश्मीर की जनता नई दिल्ली के हालिया क़दम को इस क्षेत्र में अपने ख़िलाफ़ जंग का एलान समझ रही है।

कश्मीर का एक भाग भारत और दूसरा भाग पाकिस्तान में स्थित है और दोनों ही इसके स्वामित्व का दावा करते हैं। (MAQ/N)