कश्मीर में जनता की स्थिति पर ईरान की चिंता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78221-कश्मीर_में_जनता_की_स्थिति_पर_ईरान_की_चिंता
भारत प्रशासित कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से उत्पन्न कठिन हालात पर ईरान ने चिंता जतायी है, क्योंकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से जनता को बहुत सी कठिनाइयों का सामना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १३, २०१९ १०:४९ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में जनता की स्थिति पर ईरान की चिंता

भारत प्रशासित कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से उत्पन्न कठिन हालात पर ईरान ने चिंता जतायी है, क्योंकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से जनता को बहुत सी कठिनाइयों का सामना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मूसवी ने मंगलवार को भारत प्रशासित कश्मीर के कुछ इलाक़ों में लगे कर्फ़्यू और कुछ जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में आयी ख़बरों पर चिंता जताते हुए भारत सरकार से जन जीवन को पटरी पर लाने पर बल दिया ताकि इस इलाक़े की जनता अपने मूल अधिकार का इस्तेमाल कर सके।

भारत सरकार ने 5 अगस्त को कश्मीर को हासिल विशेषाधिकार को ख़त्म कर दिया। भारतीय संविधान में कश्मीर को विशेषाधिकार दिया गया था।

कश्मीरी सूत्रों ने रविवार को कश्मीर में नई रुकावटें खड़ी किए जाने की सूचना दी थी।

विभिन्न इलाक़ों में चेकपोस्टें बना दी गयी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भारतीय सैनिक कश्मीरवासियों को घर से निकलने से मना कर रहे हैं।

इससे पहले ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने पाकिस्तानी प्रधान मंत्री इमरान ख़ान से टेलीफ़ोन पर संपर्क कर इस बात पर बल दिया कि ईरान भारत-पाकिस्तान से संयम से काम लेने पर आग्रह करता है ताकि कश्मीर में बेगुनाह लोग न मारे जाएं। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि कश्मीर का विषय सैन्य मार्ग से हल नहीं हो सकता बल्कि इसे कूटनैतिक मार्ग से हल किया जाए।(MAQ/N)