ईरान के विदेशमंत्री से की जापान के विदेश उपमंत्री ने भेंट
Aug १७, २०१९ १४:१५ Asia/Kolkata
जापान के विदेश उपमंत्री मोरीटैको ने तेहरान में ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ से भेंटवार्ता की।
इस भेंट में विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने जापान के साथ संबन्धों को सार्थक बताया। मोरीटैको के साथ भेंट में जवाद ज़रीफ़ ने जापान के प्रधानमंत्री की ईरान यात्रा और इस यात्रा के दौरान उनकी इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के साथ भेंट को द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय संबन्धों के लिए लाभदायक बताया।
इस भेंटवार्ता में जापान के विदेश उपमंत्री मोरीटैको ने ईरान के विदेश उपमंत्री सैयद अब्बा इराक़ची के साथ अपनी भेंटवार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका देश इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ संबन्धों को विशेष महत्व देता है।
टैग्स