शत्रु क्षेत्र को अशांत दिखाने की चेष्टा में है
ईरान के नौसेना अध्यक्ष एडमिरल हुसैन ख़ानज़ादी ने कहा है कि शत्रु, क्षेत्र को अशांत दिखाने के लिए प्रयासरत है।
ईरान के नौसेना अध्यक्ष ने पश्चिम एशिया के बारे में शत्रुओं के षडयंत्रों की ओर संकेत करते हुए कहा कि वह मध्यपूर्व को अशांति दिखाने के प्रयास में लगा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की नौसेना, शत्रु के हर प्रकार के षडयंत्र का मुक़ाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नौसेना अध्यक्ष एडमिरल हुसैन ख़ानज़ादी ने कहा कि शत्रु को यह पता है कि अगर वह ईरान की संप्रभुता और एकता को लक्ष्य बनाएगा तो उसके लिए भागने का कोई रास्ता नहीं होगा।
उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि नौसेना ने अबतक नाव के कई बेड़ों को समुद्र में भेजा है कहा कि ईरान के जलक्षेत्र से शत्रु की गतिविधियों पर चौबीस घण्टे नज़र रखी जा रही है। ईरान की नौसेना के प्रमुख ने यह बात बल देकर कही कि देश की सशस्त्र सेना, विगत की तुलना में अधिक शक्ति के साथ राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तैयार है।