इराक़ की सुरक्षा को हम अपनी सुरक्षा समझते हैं
ईरान के रक्षामंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इराक़ की सुरक्षा को हम अपनी ही सुरक्षा समझते हैं।
ईरान के रक्षामंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इराक़ की सुरक्षा, हमारी अपनी ही सुरक्षा के समान हैं। ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी ने रविवार को तेहरान में इराक़ के गृहमंत्री अलयासेरी से भेंट की। उन्होंने चुनौतियों के मुक़ाबले में इराक़ की सुरक्षा को सुदृढ़ किये जाने पर बल देते हुए कहा कि आतंकवादी गुटों के विरुद्ध आक्रमण में ईरान की ओर से इराक़ का समर्थन केवल अल्पकालिक नहीं था। उन्होंने कहा कि यह स्ट्रैटेजिक काम दीर्धकालिक है।
इस भेंट में इराक़ के गृहमंत्री यासीन ताहिर अलयासेरी ने कहा कि द्विपक्षीय संबन्धों को विस्तृत करने के लिए ईरान और इराक़ के बीच दृढ़ संकल्प पाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इराक़ और ईरान के संबन्ध इतने अधिक मैत्रीपूर्ण हैं जो पहले कभी नहीं थे। आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान में ईरान की ओर से सहयोग पर इराक़ के गृहमंत्री ने तेहरान का आभार व्यक्त किया।