सीरिया में अमरीका की कार्यवाहियों से अशांति फैल रही हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78414-सीरिया_में_अमरीका_की_कार्यवाहियों_से_अशांति_फैल_रही_हैः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सीरिया के पूर्वोत्तरी क्षेत्र में बफ़र ज़ोन बनाने के बारे में अमरीकी अधिकारियों के हालिया समझौते और बयानों को भड़काऊ कार्यवाही और चिंता का कारण बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०१९ १८:४४ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीका की कार्यवाहियों से अशांति फैल रही हैः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सीरिया के पूर्वोत्तरी क्षेत्र में बफ़र ज़ोन बनाने के बारे में अमरीकी अधिकारियों के हालिया समझौते और बयानों को भड़काऊ कार्यवाही और चिंता का कारण बताया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि अमरीका की यह कार्यवाही भी, अन्य कार्यवाहियों की भांति अस्थिरता और अशांति का कारण बनेगी। 

उनका कहना था कि अमरीका की यह कार्यवाही, सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है और क्षेत्र में अशांति का कारण बनेगी। 

सैयद अब्बास मूसवी ने कहा  कि पूर्वोत्तरी सीरिया में अमरीकी कार्यवाही, सीरिया की क़ानूनी सरकार के विरुद्ध खुला अतिक्रमण और इस देश की स्वाधीनता और अखंडता का खुला उल्लंघन है और संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्तावों और अंतर्राष्ट्रीय नियमों व सिद्धांतों का खुला हनन है।  

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि स्पष्ट है कि सीरिया की पूर्वोत्तरी सीमाओं पर सुरक्षा चिंताएं, पड़ोसियों के साथ होने वाली द्विपक्षीय सहमति की परिधि में दूर करने योग्य है और इसमें किसी विदेशी शक्ति के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। 

ज्ञात रहे कि अमरीका और तुर्की ने,  तुर्की में एक संयुक्त आप्रेशन सेन्टर बनाने पर सहमति जताई है जिसका लक्ष्य, बफ़र ज़ोन के बारे में दोनों पक्षों के बीच समन्वय करना है जो उत्तरी सीरिया में बनाया गया है। (AK)