ईरान और यूरोप की परमाणु वार्ता विफल हो गयीः विदेशमंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78433-ईरान_और_यूरोप_की_परमाणु_वार्ता_विफल_हो_गयीः_विदेशमंत्रालय
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने परमाणु समझौते के बारे में ईरान और यूरोप की वार्ता प्रक्रिया की ओर संकेत करते हुए कहा कि परमाणु समझौते में यूरोप के वचनों के बारे में वार्ता का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १९, २०१९ ११:०६ Asia/Kolkata
  • ईरान और यूरोप की परमाणु वार्ता विफल हो गयीः विदेशमंत्रालय

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने परमाणु समझौते के बारे में ईरान और यूरोप की वार्ता प्रक्रिया की ओर संकेत करते हुए कहा कि परमाणु समझौते में यूरोप के वचनों के बारे में वार्ता का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।

सैयद अब्बास मूसवी ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि परमाणु समझौते में ईरान के वचनों को कम करने के तीसरे क़दम की तैयारी हो रही है। उनका कहना था कि दूसरे क़दम के अंतर्गत यूरोप को ईरान की ओर से दी गयी साठ दिन की मोहलत में बहुत कम ही समय बचा है और इस मोहलत की समाप्ति के बाद ईरान तीसरा क़दम उठाएगा।

सैयद अब्बास मूसवी ने यह बयान करते हुए कि ईरानी आयल टैंकर की स्वतंत्रता का, ब्रिटिश आयल टैंकर के मामले से जिसे क़ानून का उल्लंघन करने की वजह से ईरान ने हिरासत में रखा है, कोई संबंध नहीं है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने ईरान, यमन के अंसारुल्लाह के प्रतिनिधि मंडल और यमन संकट के बारे में तेहरान में चार यूरोपीय देशों की बैठक के बारे में कहा कि तेहरान में अच्छी, सकारात्मक, लाभदायक और परिणामदायक वार्ता हुई और आशा है कि यमन पर हमला करने वाले पक्ष भी राजनैतिक मार्गों पर विश्वास रखते होंगे।

बहरैन की स्थिति के बारे में सैयद अब्बास मूसवी का कहना था कि ईरान को बहरैन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किए बिना, हमेशा से इस देश की चिंता थी और आशा है कि जो कार्यवाहियां शुरु हुई हैं बहरैन सरकार उनका समर्थन करेगी।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अफ़ग़ान शांति वार्ता की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान ने हमेशा से ही क्षेत्र में शांति और स्थिरता का समर्थन किया है और उसका मानना है कि यह समस्त वार्ताएं अफ़ग़ानिस्तान की क़ानूनी और केन्द्रीय सरकार की उपस्थिति में आयोजित हो।

सैयद अब्बास मूसवी ने इसी प्रकार अफ़ग़ानिस्तान के विषय पर अमरीका और ईरान के बीच संदेशों के आदान प्रदान पर आधारित रोयटर्ज़ की ख़बर के बारे में कहा कि ईरान के पास अफ़ग़ानिस्तान के बारे में अमरीका से वार्ता की कोई वजह नहीं है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बाहर की तीसरी सरकारें, क्षेत्र में शांति के प्रयास में नहीं हैं। (AK)