ईरान कोई जंग शुरु नहीं करेगाः ज़रीफ़
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र में कोई युद्ध शुरु नहीं करेगा।
उन्होंने अमरीका के एनबीसी टीवी चैनल से बात करते ुहए कहा कि ईरान कभी भी सैन्य कार्यवाहियां शुरु करने वाला नहीं था और पिछले ढाई सौ वर्षों से उसने इस प्रकार की कोई कार्यवाही शुरु नहीं की।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान ने हमेशा अपना बचाव किया है और हमलावरों को अच्छा पाठ सिखाया है।
विदेशमंत्री ने देश के विरुद्ध अमरीका के अधिक अधिक दबावों को प्रभावहीन बताते हुए कहा कि यह वाशिग्टन की राजनैतिक आस्था थी कि हर विकल्प मेज़ पर है किन्तु यह प्रक्रिया संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र के विरुद्ध है जिसमें खुलकर धमकी को ग़ैर क़ानूनी बताया गया है।
दूसरी ओर इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने फ़िनलैंड की राजधानी हेल्सेन्की में इस देश के राष्ट्रपति सावली नैनिस्तो से मुलाक़ात में महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ रविवार की रात एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ फ़िनलैंड की राजधानी हेल्सेन्की पहुंचे। (AK)