अमरीका के संबन्ध में होशियारी से काम लिया उत्तरी कोरिया नेः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78461-अमरीका_के_संबन्ध_में_होशियारी_से_काम_लिया_उत्तरी_कोरिया_नेः_लारीजानी
संसद सभापति ने कहा है कि उत्तरी कोरिया ने अमरीका के संबन्ध में बहुत ही होशियारी से काम लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१९ १०:४६ Asia/Kolkata
  • अमरीका के संबन्ध में होशियारी से काम लिया उत्तरी कोरिया नेः लारीजानी

संसद सभापति ने कहा है कि उत्तरी कोरिया ने अमरीका के संबन्ध में बहुत ही होशियारी से काम लिया है।

डाक्टर अली लारीजानी ने कहा कि अमरीकियों की एकपक्षीय मांग के बारे में उत्तरी कोरिया ने होशियारी भरा फैसला किया है।  उत्तरी कोरिया के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ तेहरान में भेंट के दौरान ईरान के संसद सभापति ने स्पष्ट किया कि अमरीका का लक्ष्य, उत्तरी कोरिया के साथ कोई सार्थक समझौता करना नहीं है बल्कि वे चाहते हैं कि इस देश का निशस्त्रीकरण करके उसपर अधिक से अधिक दबाव बनाया जाए।  इस भेंट में अली लारीजानी ने ईरान और उत्तरी कोरिया के विस्तृत संबन्धों का उल्लेख करते हुए कहा कि तेहरान, पियुंगयांग के साथ आर्थिक विस्तार का स्वागत करता है।  उन्होंने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में दोनो देशों की क्षमताओं से लाभ उठाया जाए।

इस भेंटवार्ता में उत्तरी कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी पाक चोल मिन ने आर्थिक एवं सैनिक क्षेत्र में ईरान की प्रगति की प्रशंसा की।  उन्होंने कहा कि उत्तरी कोरिया और ईरान दोनो ही अमरीका के कठोर प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं अतः दोनो देशों को समस्त क्षेत्रों विशेषकर आर्थिक क्षेत्र में अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए।