दुश्मनों से मुक़ाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैंः कमान्डर
ईरान की थल सेना के डिप्टी कामन्डर मुहम्मद हुसैन दादरस ने कहा है कि देश की सशस्त्र दुश्मनों के हर ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद दादरस का कहना थाकि ईरान की सशस्त्र सेना के समस्त विभाग, थल, वायु और समुद्री रक्षा के मैदान में पूरी तरह तैयारी की हालत में हैं।
उन्होंने दुश्मनों की ओर से ईरान की रक्षा शक्ति में वृद्धि के विरोध का उल्लेख करते हुए कहा कि तेहरान अपनी रक्षा क्षमताओं में वृद्धि का क्रम जारी रखेगा।
ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद हुसैन दादरस ने दुश्मन के अपराधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि पत्थर दिल दुश्मन बच्चों के जनसंहार, यात्री विमानों पर हमले और अफ़ग़ानिस्तान व पाकिस्तान में विवाह कार्यक्रम को शोक सभा में बदलने पर पछतावे के बजाए इसे गर्व से बयान करते हैं।
ज्ञात रहे कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने अगस्त 2016 को रक्षामंत्रालय के अधिकारियों और विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए सैन्य और रक्षा क्षमताओं में वृद्धि को ईरान का मूल अधिकार क़रार दिया था।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने बल दिया था कि ऐसी दुनिया में जहां नैतिकता, अंतर्रात्मा और मानवता से ख़ाली वर्चस्ववादी शक्तियों का एकाधिकार है और अन्य देशों पर अतिक्रमण और बेगुनाहों के जनसंहार में हिचकिचाहट महसूस नहीं करतीं, ईरान की रक्षा और सैन्य शक्ति में वृद्धि एक अटल सच्चाई है क्योंकि जब तक इन शक्तियों को ईरान के शक्तिशाली होने का एहसास नहीं होगा, हमारी सुरक्षा सुनश्चित नहीं होगी। (AK)