ईरान के मीज़ाइल परीक्षण, परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं हैंः यूरोपीय संघ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i7894-ईरान_के_मीज़ाइल_परीक्षण_परमाणु_समझौते_का_उल्लंघन_नहीं_हैंः_यूरोपीय_संघ
यूरोपीय संघ के विदेश नीति आयोग की प्रमुख फ़ेडरिका मोग्रेनी ने कहा है कि ईरान के मीज़ाइल परीक्षण, परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०१६ १४:५९ Asia/Kolkata
  • ईरान के मीज़ाइल परीक्षण, परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं हैंः यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ के विदेश नीति आयोग की प्रमुख फ़ेडरिका मोग्रेनी ने कहा है कि ईरान के मीज़ाइल परीक्षण, परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं हैं।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फेडरिका मोग्रेनी ने तेहरान में ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि परमाणु समझौता या जेसीपीओए क्षेत्र में सुरक्षा के सहयोग के संबंध में विभिन्न मार्ग खोलेगा और इसके माध्यम से क्षेत्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यवाहियां की जाएंगी।

उन्होंने बल देकर कहा कि ईरान के मीज़ाइल परीक्षण, परमाणु समझौते या जेसीपीओए के विरुद्ध नहीं हैै। फ़ेडरिका मोग्रेनी का कहना था कि ईरान और यूरोपीय संघ ने अपने वादों पर अमल किया और परमाणु समझौता, क्षेत्र के सभी राष्ट्रों के बेहतर हित में परिवर्तित हो चुका है।

फेडरिका मोग्रेनी ने इस संयुक्त प्रेस काफ़्रेंस में कहा कि यूरोपीय बैंक ईरान के साथ संबंध स्थापित करना चाहते हैं ताकि नई आर्थिक भागीदारी की प्रक्रिया तेज़ हो सके। उनका कहना था कि ईरान और यूरोपीयसंघ के मध्य सहयोग द्विपक्षीय विकास और प्रगति में सहायक सिद्ध हो सकता है। (AK)