अमरीका का आर्थिक आतंकवाद, मानवता विरोधीः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i79496-अमरीका_का_आर्थिक_आतंकवाद_मानवता_विरोधीः_ज़रीफ़
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने अमरीका के आर्थिक आतंकवाद को ग़ैर क़ानूनी बताने के साथ ही उसे मानवता विरोधी बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०१९ ०४:४२ Asia/Kolkata
  • अमरीका का आर्थिक आतंकवाद, मानवता विरोधीः ज़रीफ़

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने अमरीका के आर्थिक आतंकवाद को ग़ैर क़ानूनी बताने के साथ ही उसे मानवता विरोधी बताया है।

ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को बढ़ाने के अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि यह कार्यवाही ग़ैर क़ानूनी होने के साथ ही मानवता विरोधी है।  जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अमरीकी प्रतिबंध फिर ईरानी राष्ट्र को निशाना बना रहे हैं।  उन्होंने लिखा कि युद्ध और आतंक को रुकना चाहिए।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बुधवार को ट्वीट करते हुए घोषणा की है कि उन्होंने देश के वित्तमंत्री को आदेश दिया है कि वे ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को बढ़ाएं।  ज्ञात रहे कि जेसीपीओए से एक पक्षीय रूप में निकलने के बाद से अमरीका ने ईरान के विरुद्ध दबाव में तेज़ी से वृद्धि की है।