ईरान कोई युद्ध शुरु नहीं करेगाः जवाद ज़रीफ़
इस्लामी गणतंत्र ईरान केे विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान कोई भी युद्ध शुरु नहीं करेगा।
उन्होंने सीएनएन टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ईरान कोई युद्ध तो शुरु नहीं करेगा लेकिन यदि उस पर हमला किया गया तो वह पूरी शक्ति से अपनी रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमरीका को कई बार चेतावनी दी है कि यदि उसने युद्ध शुरु किया तो उसे समाप्त करना अमरीका के बस मे नहीं होगा।
विदेशमंत्री ने इसी प्रकार ईरान के सेन्ट्रल बैंक पर प्रतिबंध लगाने की अमरीकी कार्यवाहियों की निंदा करते हुए कहा कि प्रतिबंध एक युद्ध से बढ़कर चीज़ होती है क्योंकि प्रतिबंधों में आम नागरिकों को निशाना बनाया जाता है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीका की वर्तमान सरकार द्वारा ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को समाप्त करने पर बल देते हुए कहा कि डोनल्ड ट्रम्प सबसे पहले कांग्रेस में ईरान पर लगे प्रतिबंधों को स्थगित किए जाने को मंज़ूरी दिलवाएं और उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के निरिक्षकों द्वारा ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों के निरिक्षण का प्रयास करें।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इसी प्रकार सऊदी तेल प्रतिष्ठानों पर हमले में ईरान के लिप्त होने पर आधारित दावों को रद्द करते हुए कहा कि इस संबंध में कोई सबूत नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यमनियों ने सऊदी अरब के आरामको तेल प्रतिष्ठान पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। उनका कहना थ कि अमरीका के सबसे जटिल और आधुनिक हथियारों को यमनियों ने भेद दिया। (AK)