अमरीकी प्रतिबंध ईरान के विरुद्ध युद्ध समानः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80237-अमरीकी_प्रतिबंध_ईरान_के_विरुद्ध_युद्ध_समानः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीकी प्रतिबंध एक प्रकार से ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध खुला हुआ युद्ध हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १२, २०१९ ११:२० Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिबंध ईरान के विरुद्ध युद्ध समानः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीकी प्रतिबंध एक प्रकार से ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध खुला हुआ युद्ध हैं।

जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों ने ईरानी जनता पर दबाव अधिक बढ़ा दिया है।  उन्होंने कहा कि इसी कारण यह एकपक्षीय प्रतिबंध एक प्रकार का युद्ध ही हैं।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तुर्की के टीआरटी टीवी चैनेल को दिये अपने इन्टरव्यू में कहा कि अमरीका ने प्रतिबंध लगाकर ईरान के विरुद्ध युद्ध आरंभ कर दिया है।  उन्होंने कहा कि वास्तव मे अमरीका ने अपने राजनैतिक उद्देश्यों को साधने के लिए ईरानी जनता के विरुद्ध दबाव को बढ़ाया है।  ईरान के विदेशमंत्री का कहना था कि अन्तर्राष्ट्रीय संबन्धों में आर्थिक आतंकवाद का अर्थ है अपने दृष्टिगत उद्देश्यों और राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आम लोगों के विरुद्ध हिंसा का प्रयोग करना।  उन्होंने कहा कि अमरीका ने इस समय ईरान के विरूद्ध यही नीति अपना रखी है।

ईरानी विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि क्योंकि अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पियो को युद्ध अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं है इसलिए उचित यह होगा कि वह किसी वकील को रख लें।  उल्लेखनीय है कि जेसीपीओए से एक पक्षीय रूप से निकलने के बाद अमरीका ने ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ दबाव में वृद्धि कर दी है।