इमरान ख़ान रविवार को तेहरान पहुंच रहे हैंः मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80251-इमरान_ख़ान_रविवार_को_तेहरान_पहुंच_रहे_हैंः_मूसवी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान रविवार को तेहरान पहुंचेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १२, २०१९ १६:१७ Asia/Kolkata
  • इमरान ख़ान रविवार को तेहरान पहुंच रहे हैंः मूसवी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान रविवार को तेहरान पहुंचेंगे।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान रविवार को तेहरान पहुंच रहे हैं।  उन्होंने कहा कि ईरान की अपनी यात्रा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, तेहरान में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई और राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के साथ भेंटवार्ता करेंगे।  अब्बास मूसवी ने बताया कि अपनी यात्रा में इमरान ख़ान, ईरानी अधिकारियों के साथ हालिया क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा सऊदी अरब तथा ईरान के बीच मध्यस्था के संबन्ध में फैलाई जाने वाली ख़बरों के बारे में कहा कि अभी तक मध्यस्थता के विषय पर कोई बात नहीं हुई है।

ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान अप्रैल में भी ईरान की यात्रा पर आए थे।