उत्तरी सीरिया पर तुर्की सैन्य हमला फौरन रोके, विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80358-उत्तरी_सीरिया_पर_तुर्की_सैन्य_हमला_फौरन_रोके_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने उत्तरी सीरिया पर तुर्की के सैन्य हमले को तत्काल रोके जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०१९ ०८:५३ Asia/Kolkata
  • उत्तरी सीरिया पर तुर्की सैन्य हमला फौरन रोके, विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने उत्तरी सीरिया पर तुर्की के सैन्य हमले को तत्काल रोके जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को ट्वीट किया कि सीरिया पर हमले को फौरन रुकना चाहिए अदाना समझौते की बुनियाद पर सहमति होनी चाहिए और मानवाधिकार के मूल सिद्धान्तों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। 

तुर्की और सीरिया ने सन 1998  कुर्द सशस्त्र संगठन, पीकेके की गतिविधियों में विस्तार के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ संघ के एक समझौते पर हस्तारक्षर किया था जिसे " आदाना " समझौता कहा जाता है। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने आदाना समझौते के दायरे में चिंताओं पर बल देते हुए कहा कि आम नागरिकों और सशस्त्र लोगों के बीच अंतर करना चाहिए। 

याद रहे तुर्की ने गत 9 अक्तूबर को उत्तरी सीरिया पर चढ़ाई कर दी । तुर्की ने इसके लिए आतंकवाद के खिलाफ युद्ध का बहाना पेश किया । तुर्की उत्तरी इराक़ में रहने वाले उन कुर्दों को खत्म करना चाहता है जिन्हें वह आतंकवादी कहता है। 

तुर्की के इस अतिक्रमण का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध हो रहा है। (Q.A.)