देखें, ईरानी सैनिकों की हैरान करने वाली परेड.. + वीडियो
Oct १७, २०१९ १६:०४ Asia/Kolkata
ईरान में इमाम हुसैन कैडिट कालेज में हर साल, ट्रेनिंग खत्म होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता और सशस्त्र सेनाओं के सुप्रीम कमांडर आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई हिस्सा लेते हैं।
परेड में रंगरूट ईरानी सेना की क्षमताओं की झलक दिखाते हैं। इस साल चूंकि यह कार्यक्रम इमाम हुसैन के अरबईन के अवसर पर हुआ था इस लिए परेड में इमाम हुसैन का शोक भी मनाया गया और सैनिकों ने मातम भी किया । परेड के दौरान सैनिकों ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक इमाम खुमैनी का चित्र बना कर उन्हें श्रद्धांजलि पेश की। इस साल की परेड देखने योग्य थी।
टैग्स