ईरान पर दबाव बनाए रहेंगेः अमरीका
Oct १९, २०१९ ०५:०७ Asia/Kolkata
अमरीकी विदेश मंत्रालय में ईरानी मामलो के प्रभारी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध अधिक से अधिक दबाव जारी रहेगा।
ब्रायन हुक ने शुक्रवार को कहा है कि ईरान के बारे में अपनाई गई नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सीरिया के बारे में राष्ट्रपति ट्रम्प के हालिया निर्णय से ईरान का विषय बिल्कुल अलग है। अमरीकी विदेश मंत्रालय में ईरानी मामलो के प्रभारी ब्रायन हुक ने कहा कि ईरान के विरुद्ध दबाव को अधिक किया जाएगा। उन्होंने इसी प्रकार इराक़ से मांग की है कि वह ईरान से दूर रहे।
ब्रायन हुक का यह बयान एसी स्थिति में सामने आया है कि जब अमरीका, तेहरान तथा बग़दाद के बढ़ते आर्थिक संबन्धों को लेकर चिंतित है।
टैग्स