ईरान के विरुद्ध अधिक से अधिक दबाव बनाए रखेंगेः पोम्पियो
माइक पोम्पियो का कहना है कि अमरीका, ईरान के विरुद्ध अधिक से अधिक दबाव बनाए रखेगा।
अमरीकी विदेशमंत्री का कहना है कि हमने ईरान के विरुद्ध हो नीति बनाई है उसे अधिक कठोर करते रहेंगे।
माइक पोम्पियो ने एबीसी टीवी चैनेल को दिये साक्षात्कार में कहा है कि सीरिया से अपने सैनिकों को निकालने का यह अर्थ नहीं है कि वाशिग्टन ने ईरान के बारे में अपनी नीति में कोई परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला कभी भी इस अर्थ में नहीं है कि अमरीका ने ईरान से मुक़ाबले के प्रयास रोक दिये हैं। हालांकि इससे पहले भी अमरीका की ओर से यह कहा जा चुका है कि सीरिया से सैनिकों की वापसी के हालिया फैसले का ईरान के विरुद्ध नर्मी से कोई संबन्ध नहीं है।
ज्ञात रहे कि ईरान ने बारंबार यह एलान किया है कि अमरीकी प्रतिबंध और दबाव वास्तव में अबतक निशप्रभावी रहे हैं।